Deoli News 10 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी क्षेत्र स्थित जिले की लघु सिंचाई परियोजना का 65 वर्ष पुराना मोती सागर बांध इस वर्ष लगातार बारिश के चलते सुर्खियों में है।

जिसने 45 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद एक इतिहास रच दिया है। मोती सागर बांध, जिसकी भराव क्षमता 17 फीट है। जिसकी चादर 108 दिनों से निरंतर चलती रही, जो पिछले 45 सालों में पहली बार हुआ है। जल संसाधन विभाग के अनुसार, इस दौरान बांध से इतना पानी बहा कि क़रीब इस तरह के 5 और बांधों को भरा जा सकता था, जिसका सारा बहाव बनास नदी में चला गया। इस जल प्रवाह से किसानों में खुशी है। लगातार पानी की आवक से क्षेत्र में भूमिगत जलस्तर में सुधार हुआ है, जिससे पेयजल संकट में राहत मिली है और रबी सीजन की प्रमुख फसल गेहूं, चना और सरसों की बुवाई की उम्मीदें बढ़ गई हैं। इस दौरान, बांध की दीवारों से बहते झरनों के दृश्य को देखने के लिए जयपुर और आसपास के इलाकों से सैलानी भी बड़ी संख्या में पहुँचे थे।
लेकिन सुरक्षा कारणों से इस बार सैलानी निराशा रहे। इसी तरह बीसलपुर बांध से सोमवार दोपहर 2 बजे तक गेट नं 11 खोलकर 1202 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड निष्कासित किया जा रहा है। पानी की आवक के चलते अब बांध के गेट बंद होने के कगार पर है।
अशोक गहलोत बोले, नरेश को बंदूक का लाइसेंस नहीं मिलना चाहिए, वरना ना जाने…….


