Deoli News 10 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मुख्यमंत्री नारी शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना के अंतर्गत महिलाओं को कंप्यूटर की सामान्य जानकारी एवं कौशल शैली से अवगत करवाने के उद्देश्य से नि:शुल्क कंप्यूटर कोर्स की शुरुआत हुई।
दरअसल आत्मनिर्भर व स्वावलम्बी बनाने लिए राजस्थान सरकार द्वारा निशुल्क कंप्यूटर कोर्स आरएससीआईटी एवं आरएससीएफए का शुभारंभ सोमवार को पार्षद व मुख्य अतिथि पंकज जैन सर्राफ़ द्वारा अधिकृत आईटी ज्ञान केंद्र स्टार कंप्यूटर देवली पर किया गया। योजनान्तर्गत यहां आरएससीआईटी कोर्स करने वाली बालिकाओं को कंप्यूटर की जानकारी के साथ विभिन्न सोशल मीडिया एप्स तथा दैनिक जीवन में कंप्यूटर का उपयोग के बारे मे जानकारी दी जाएगी। इसी तरह आरएससीएफए में बालिकाओं को अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर टैली जीएसटी का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
संस्थान के मोहम्मद मुस्तकीम ने बताया कि मुख्य अतिथि ने बालिकाओं को कंप्यूटर कोर्स के उपयोग, महत्व की जानकारी दी। संस्थान के निदेशक मोहम्मद इदरीश द्वारा सभी बालिकाओं को कोर्स के महत्वपूर्ण उपयोग व प्रशिक्षण के बारे में बताया गया। इस दौरान पार्षद ने कोर्स से जुड़ी निशुल्क पाठय पुस्तकों का वितरण भी किया। यहां आशा मेड़तवाल, अलका गौतम, स्नेहा जैन, गजाला फरहाद आदि मौजूद थी।



