Deoli News 29 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. तरूण बांकोलिया व महिला अध्यक्ष डॉ.अरूणा शर्मा के नेतृत्व में वीरांगना महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जन्मशती पर कार्यक्रम आयोजित किया।
इस दौरान अन्तरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस व यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के स्थापना दिवस भी मनाया गया। यह आयोजन इन्दिरा गांधी पंचायत राज संस्थान सभागार जयपुर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक कालीचरण सर्राफ, निवाई विधायक रामसहाय वर्मा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएल नवल सेवानिवृत आईएएस व राष्ट्रीय अध्यक्ष-अखिल भारतीय रैगर महासभा रहे। अतिथियों द्वारा महारानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। समारोह में शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक सेवा एवं पर्यावरण के क्षेत्र व विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर 51 व्यक्तियों को संस्था की ओर से राष्ट्रीय मानव सेवा रत्न से नवाजा गया।
कार्यक्रम में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. धर्मेन्द्र वर्मा व डॉ.पूजा वर्मा ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम में टोंक जिला अध्यक्ष रूपेंद्र ठागरिया, महिला जिला अध्यक्ष चंदा खटीक, सुनील ठागरिया, रामराज शर्मा, हेमलता बेरवा, जिला भीलवाड़ा शाहपुरा संगठन मंत्री शिवपाल वर्मा आदि उपस्थित थे।


