Deoli News 6 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जयपुर विद्युत वितरण निगम देवली की ओर से 11 केवी सीआईएसएफ व सिटी फीडर द्वितीय पर मरम्मत कार्यों को लेकर रविवार को 2 घंटे बिजली कटौती होगी।
निगम के कनिष्ठ अभियंता सीटी के अनुसार यह बिजली कटौती फीडर से जुड़े पटेल नगर, विवेकानंद कॉलोनी, चर्च रोड, भिस्ती मोहल्ला समेत क्षेत्र में सुबह 11 से एक बजे तक बंद रहेगी।


