Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessविकसित भारत संकल्प यात्रा में 33 लाभार्थियों को गैस कनेक्शन दिए

विकसित भारत संकल्प यात्रा में 33 लाभार्थियों को गैस कनेक्शन दिए


Deoli News 6 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा शनिवार को क्षेत्र के सावंतगढ़ ग्राम पंचायत पहुंची।

जहां यात्रा रथ के माध्यम से ग्रामीणों को केंद्र सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। वही उक्त कार्यक्रम में केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना के तहत 33 लाभार्थियों को गैस कनेक्शन मय चूल्हा, रेगुलेटर पाइप, गैस डायरी वितरित की गई। भारत गैस के डिस्ट्रीब्यूटर मोहन गैस एजेंसी प्रबंधक पंकज शर्मा ने बताया कि इस मौके पर तहसीलदार रामकल्याण मीणा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामराय मीणा, प्रबंधक पंकज शर्मा समेत ने 33 लाभार्थियों को उज्जवला गैस कनेक्शन दिए। वही उक्त योजना के 15 नए आवेदन लिए गए। इसी तरह 107 उपभोक्ताओं के ईकेवाईसी की गई। इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच समेत मौजूद थे। गैस एजेंसी प्रबंधक शर्मा ने उज्ज्वला योजना की ग्रामीणों को जानकारी दी।

उल्लेखनीय की देवली की मोहन गैस डिस्ट्रीब्यूटर के अधीन करीब साढ़े 5 हजार उपभोक्ता उज्ज्वला योजना के है। जिन्हें अब 450 रुपए में सिलेंडर मिलेगा। इन उपभोक्ताओं को सब्सिडी खाते में मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d