Deoli News 8 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई प्रथम एवं द्वितीय के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अंतर्गत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
बुधवार को प्राचार्य प्रो. पूरणमल वर्मा के निर्देशन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी निशा मीणा (इकाई प्रथम) व निकिता वर्मा (इकाई द्वितीय) के मार्गदर्शन में स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर एक “पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता” हुई। प्रतियोगिता में बीकॉम तृतीय सेमेस्टर की छात्रा श्रद्धा मीणा ने प्रथम, एमए अंतिम वर्ष (भूगोल) की छात्रा प्रज्ञा शर्मा एवं बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा वंदना प्रजापत ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा एमए अंतिम वर्ष (भूगोल) की छात्रा प्रिया पांचाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सहायक आचार्य सुमन मीणा एवं सत्यनारायण मीणा ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
प्राचार्य ने इस अवसर पर स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वामी विवेकानंद की जीवनी से प्रेरणा लेकर व्यक्तित्व विकास करने एवं समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।


