Deoli News 8 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देवली सीमा पाराशर ने बुधवार को शहीद हंसराज जाट राउमावि निवारिया का निरीक्षण किया।
प्रधानाचार्य महावीर प्रसाद मीणा ने बताया कि पढाई विद एआई के तहत सम्बलन को लेकर पाराशर ने विद्यालय का निरीक्षण किया। विद्यालय की कक्षा 10 में नए मापदंड के आधार पर गणित पढ़ा रहे टीचर्स की शिक्षण पद्धति की समीक्षा की। वहीं साथ आएं अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रधानलाल मीणा ने बालकों से प्रश्नोत्तरी की। शिक्षा अधिकारियों ने विद्यालय के भौतिक विकास को देखकर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सहित समस्त स्टॉफ एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।



