Deoli News 6 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर रोड स्थित प्रताप नारायणी नगर में नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर बैठक आयोजित हुई। इसमें कॉलोनी के अध्यक्ष पद के लिए लक्ष्मीनारायण गुर्जर को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।
इसी तरह उपाध्यक्ष पद सुखवीर गर्ग एवं गोपाल मीणा को नियुक्त किया गया। वहीं कोषाध्यक्ष राकेश कुमार बंसल, सचिव पद नाहरसिह मीणा को नियुक्त किया। जबकि संरक्षक पद के लिए लादूसिंह मीणा को चुना गया। वहीं उपसरंक्षक यशवन्त शर्मा को मनोनीत किया। उक्त बैठक में कॉलोनी में (हर घर जिनके यहां मन्दिर से पानी की सप्लाई आ रही है) से 500 रूपया प्रति घर के हिसाब व शेष से 400 रूपया प्रति घर हर माह लेने का निर्णय किया। यह राशि हर माह 1 से 5 तारीख तक लेने की सहमति हुई। जबकि मनोज शर्मा, पोखर मीणा, संजय, रणवीर सिंह, हंसराज मीणा, शंभू जांगिड़, यादराम मीणा, नरेंद्र, प्रहलाद, भरत सिंह को विशेष सदस्य मनोनीत किया है।


