Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationलक्ष्य 2025, "पढ़ाई विथ एआई" को लेकर जानकारी दी

लक्ष्य 2025, “पढ़ाई विथ एआई” को लेकर जानकारी दी


Deoli News 7 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिला कलक्टर टोंक के आदेशानुसार “लक्ष्य 2025 पढ़ाई विथ एआई के कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2025 गणित विषय के परीक्षा परिणाम उन्नयन के लिए व छात्र, छात्राओं के शैक्षिक उन्नयन योजना को लेकर बैठक हुई।

इस दौरान उपखण्ड अधिकारी देवली मनोज कुमार मीणा के निर्देशन में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देवली सीमा पाराशर की अध्यक्षता में मंगलवार को स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल देवली में बैठक हुई। यहां पंचायतवार लगाए गए प्रभारी अधिकारियों को उक्त कार्यक्रम में निरीक्षण के लिए विस्तृत रूप से बताया गया। साथ ही द्वितीय मिटिंग में गणित विषय का अध्यापन कार्य कराने वाले विषयाध्यापक एवं बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक व तृतीय मिटिंग में समस्त पीईईओ, यूसीईईओ को उक्त कार्य को प्रभावी रूप से विद्यालय में संचालित करने के बारे में बताया गया। मिटिंग हॉल में सम्बन्धित पीपीटी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d