Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskशैक्षणिक भ्रमण दल रवाना, प्रश्नोत्तरी हुई, कृषि महाविद्यालय का विजिट किया

शैक्षणिक भ्रमण दल रवाना, प्रश्नोत्तरी हुई, कृषि महाविद्यालय का विजिट किया


Deoli News 9 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण दल गुरुवार को कोटा के लिए रवाना हुआ।

इस दौरान 70 सदस्य विद्यार्थियों के दल को पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। योजना प्रभारी सुरेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि पीएम श्री योजना अंतर्गत राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत भ्रमण में कक्षा 6 से 12 के गणित और विज्ञान विषय में उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं का चयन किया गया है। यह छात्र कोटा में नव निर्मित चंबल रिवर फ्रंट, हैंगिंग ब्रिज, सेवन वंडर्स तथा इंड्रस्टी का विजेट करेंगे। छात्र-छात्राओं ने विजिट में ग्राम पंचायत भवन, आचार्य विद्यासागर पुस्तकालय एवं ज्ञानमति माताजी पुस्तकालय देखा।

राजकीय महाविद्यालय देवली में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई प्रथम एवं द्वितीय के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय युवा सप्ताह के विभिन्न प्रतियोगिता हो रही है। प्राचार्य प्रो. पूरणमल वर्मा के निर्देशन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी निशा मीणा (इकाई प्रथम) व निकिता वर्मा (इकाई द्वितीय) के मार्गदर्शन में स्वामी विवेकानंद की जीवनी से संबंधित एक “प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद टीम ने प्रथम, महाराणा प्रताप टीम ने द्वितीय तथा भगत सिंह टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सहायक आचार्य सुमन मीणा, सत्यनारायण मीणा एवं डॉ. प्रियंका जैन ने निर्णायक की भूमिका निभाई। विजेता प्रतिभागियों को युवा सप्ताह के समापन पर पुरस्कृत किया जाएगा।

कृषि महाविद्यालय का दौरा किया

पं दीनदयाल उपाध्याय कृषि महाविद्यालय सिरोही में एक क्लासेज देवली के छात्रों ने महाविद्यालय का दौरा किया। बच्चों ने लैब का निरीक्षण किया। जिसमें मृदा विज्ञान के विशेषज्ञ आरसी सावल ने बताया कि कैसे मृदा का नमूना ले सकते है। उसका उपयोग क्या होता है। मृदा की उत्पादकता कैसे निकाल सकते है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d