Deoli News 31 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा शहर मंडल देवली कार्यकर्ताओं ने रविवार को कर्नल किरोड़ी बैंसला की दूसरी पुण्यतिथि का पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि की।
शहर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत ने कर्नल किरोड़ी बैंसला के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आग्रह किया। इस दौरान मंडल महामंत्री अंकित जैन डाबर, राजीव गोयल, उपाध्यक्ष यज्ञेश दाधीच, रजनीश दीपक, नवल किशोर चतुर्वेदी, राकेश ओसवाल, मंत्री नंद सिंह राणावत, आर पी धाकड़, पूर्व जिला प्रवक्ता नोरतमल नामा ,बूथ अध्यक्ष महेश अग्रवाल, प्रमोद मंगल आदि उपस्थित थे।
भाजपा प्रत्याशी से मिले गुर्जर
आरएलपी छोड़ बीजेपी में शामिल हुए भाजपा नेता प्रोफेसर विक्रम सिंह गुर्जर ने रविवार को टोंक सवाईमाधोपुर लोकसभा प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनपुरिया से मुलाकात की तथा उनका माला व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। साथ ही आगामी चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया।



