Deoli News 24 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीहनुमान जन्मोत्सव के मौके पर मंगलवार को देवली गांव रोड स्थित प्राचीन नेकचाल बालाजी मंदिर में जन्मोत्सव कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर कई धार्मिक कार्यक्रम हुए।
जन्मोत्सव पर दिनभर में हजारों लोगों ने बालाजी मंदिर में पहुंचकर मत्था टेका तथा अंजनी पुत्र महावीर हनुमान के दर्शन किए। इस दौरान रात 9 बजे भगवान हनुमान जी का मनमोहक चांदी के वर्क तथा फूलों से श्रृंगार किया गया। केक काटकर भगवान हनुमान का जन्मोत्सव मनाया गया। रात 9 से सुबह 3 बजे तक मंदिर में भजन गंगा बहती रही। बजरंगी के एक से बढ़कर एक मनमोहक भजन गाए गए। भजनों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। वही सामूहिक हनुमान चालीसा का पठन भी किया गया। सुबह आरती कर भजनों का समापन किया गया। इस दौरान महेश मंगल, सत्यनारायण सिंहल, विजय शर्मा, मुकेश गोयल, संजय शर्मा, रिंकू, विनोद समेत कई श्रद्धालु थे।



