Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeHanumannagar Newsसड़क पर भरे गंदे पानी से बंद हुआ रास्ता, लोग परेशान

सड़क पर भरे गंदे पानी से बंद हुआ रास्ता, लोग परेशान


Deoli News 13 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ग्राम पंचायत ऊंचा के ज्योति कॉलोनी के वार्ड नं एक के निवासियों ने जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा से पंचायत प्रशासन की शिकायत की है।

लोगों ने कहा कि लोगों का जीना ही नहीं घरों से निकलना भी दुभर हो गया है। कालोनीवासी कुलदीप सिंह, प्रहलाद सेन, कृष्ण गोपाल शर्मा, भंवर जयसिंह, राजबहादुर सिंह, कुलदीप सहित कई लोगों ने अपनी पीड़ा बताई है। लोगों ने बताया कि कॉलोनी में पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से घरों का पानी रोड पर भरा हुआ है, जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है।

कॉलोनीवासियों ने पूर्व में भी विधायक गोपीचंद मीणा एवं प्रधान कौशल किशोर शर्मा को शिकायत दी थी, इसके बावजूद भी पंचायत प्रशासन के कानों पर जूं नहीं रेंगी। विधायक गोपीचंद मीणा ने कॉलोनीवासियों को आश्वस्त किया है कि शीघ्र ही उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d