Deoli News 5 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बैरवा समाज विकास समिति मांडकला नगरफोर्ट की ओर से बैरवा दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें सामाजिक, शिक्षा, राजकीय सेवा, पत्रकारिता क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
जानकारी के अनुसार यह प्रतिभा सम्मान समारोह मांडकला में रविवार को आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि केशवरायपाटन के विधायक सीएल प्रेमी थे। उन समेत अतिथियों ने कक्षा 10 एवं 12 में 75 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, सेवानिवृत्ति अधिकारियों, कर्मचारियों, समाजसेवियो, राजकीय सेवा में चयनित प्रतिभाओं, पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने वाले युवाओं को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान देवली के पत्रकार दिलकुश टाटावत को भी मुख्य अतिथि ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। उक्त समारोह में आसपास के क्षेत्र के समाज के सैकड़ो लोग शामिल हुए। उक्त सम्मान समारोह के माध्यम से प्रतिभाओं को मोटिवेट किया गया।
इससे पहले समाज के वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। सामाजिक एकता बनाए रखने की बात कही।


