Deoli News 5 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के मुख्य बाजार पुलिस थाने के करीब रविवार शाम एक युवक के बस पर चढ़ते वक्त असंतुलित होकर गिर जाने से उसके पैरों पर से बस का टायर गुजर गया। हादसे में युवक के पैरों पर गंभीर चोट आई है।
वही देवली पुलिस ने अपनी जीप से तत्काल घायल को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। सहायक उपनिरीक्षक करण सिंह ने बताया कि घायल आदिल पुत्र उस्मान मुसलमान निवासी देशवाली मोहल्ला जहाजपुर है। उन्होंने बताया कि आदिल अपने मित्र बिट्टू, अयाज, मोहम्मद हुसैन के साथ प्रतिदिन देवली काम के लिए आता है। रविवार शाम आदिल जहाजपुर जाने के लिए पुलिस थाने के मोड पर बस में चढ़ने का प्रयास कर रहा था। इस बीच वह फिसल गया और उसके पर बस के नीचे आ गए। जिससे आदिल के दोनों पैरों में गंभीर चोट आई है। हालांकि इस दौरान बस के चालक को युवक के गिरने का पता लग गया। इसलिए थोड़ी सावधानी बरत ली गई। चिकित्सा नंदकिशोर मीणा का कहना है कि घायल आदिल के दोनों पैरों एवं जांघ में चोट है।
मल्टीप्ल एक्स-रे किए जाने से वास्तविक स्थिति का पता लगेगा। प्राथमिक उपचार के बाद आदिल के जानकार लोग उसे देवली के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। बताया गया कि आदिल देवली में कार मिस्त्री का काम करता है। सहायक उप निरीक्षक करण सिंह ने बताया कि पुलिस गश्त के लिए रवाना हो रही थी। इस दौरान यह हादसा हुआ। ऐसे में थाना पुलिस की जीप से घायल को तत्काल देवली चिकित्सालय पहुंचा दिया गया। फिलहाल आदिल खतरे से बाहर बताया जा रहा है।



