Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeWeather alertस्कूलों में सर्दी की छुट्टियां खत्म होते ही, फिर बढ़ गई सर्दी

स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां खत्म होते ही, फिर बढ़ गई सर्दी

शहर ने फिर ओढी सफेद चादर, सर्दी के तेवर


Deoli News 6 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पिछले तीन-चार दिनों से राहत के बाद एक बार फिर सर्दी ने अपने तेवर दिखने शुरू कर दिए हैं। इसके चलते सोमवार सुबह लोगों को एक बार फिर कड़ाके की सर्दी का एहसास हुआ।

हालांकि सर्दी के बदलते तेवर का अंदाजा रविवार शाम से होने लगा था। रविवार शाम भी तेज सर्दी रही। इधर, सोमवार सुबह शहर समेत आसपास के इलाकों ने कोहरे की सफेद चादर ओढ़ ली। समूचा क्षेत्र कोहरे की ओट में दबा रहा। लोगों को कड़ाके की सर्दी महसूस हुई। इससे पहले तीन-चार दिन तक मौसम सामान्य हो गया था। जिसके चलते लोगों के बदन से वजनदार कपड़े गायब हो गए थे। लेकिन एक बार फिर इन कपड़ों की जरूरत महसूस होने लगी है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री के आसपास रहा। फिर से मुख्य बाजार, गलियों व घरों में अलाव शुरू हो गए। उल्लेखनीय है कि हर वर्ष सर्दी की रंगत के साथ ही जिला कलक्टर की ओर से स्कूलों में अवकाश घोषित किए जाते हैं। लिहाजा सोमवार को गुरु गोविंद सिंह जयंती का अवकाश है। जबकि मंगलवार से निजी एवं सरकारी स्कूलों का खुलना तय है।

इससे पहले एक बार फिर सर्दी ने अपने तेवर दिखा दिए। ऐसी स्थिति में जिला प्रशासन भी असमंजस की स्थिति में हो जाता है। यह स्थिति हर बार होती है। जहां अवकाश खत्म होने के करीब आते ही सर्दी बढ़ जाती है। खासकर ग्रामीण इलाकों के खेतों में कोहरा घना रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d