Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसूर्य के मेष राशि में प्रवेश के साथ शुरू होंगे मांगलिक कार्य

सूर्य के मेष राशि में प्रवेश के साथ शुरू होंगे मांगलिक कार्य

“मलमास समाप्त : 14 अप्रैल से गूंजेंगी शहनाइयां”


Deoli News 12 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भगवान सूर्य देव 14 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जिसके साथ ही एक माह से चल रहा मलमास समाप्त हो जाएगा। मनु ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान टोंक के निदेशक ज्योतिषाचार्य बाबूलाल शास्त्री ने बताया कि सूर्य के उच्च राशि में आने से विवाह और अन्य शुभ कार्यों का शुभारंभ होगा।

वर्तमान में ग्रहों की स्थिति और गुरु-बुध का राशि परिवर्तन उन जातकों के लिए विशेष फलदायी रहेगा जिनके मांगलिक कार्यों में लंबे समय से बाधा आ रही थी। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, कन्याओं की जन्म राशि से बृहस्पति का अनुकूल भावों में होना विवाह के बाद सुख, संपदा और प्रगति का कारक बनेगा। आगामी समय में विवाह के लिए कई अबूझ मुहूर्त भी उपलब्ध रहेंगे, जिनमें अक्षय तृतीया (19 अप्रैल), जानकी नवमी (25 अप्रैल), पीपली पूर्णिमा (1 मई), गंगादशमी (25 मई), निर्जला एकादशी (26 जून), भड़ल्या नवमी (22 जुलाई) और देवशयनी एकादशी (25 जुलाई) मुख्य हैं। इन तिथियों पर बिना पंचांग देखे भी मांगलिक कार्य किए जा सकेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d