Wednesday, April 15, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime News20 साल पुराने मामले में स्थाई वारंटी गिरफ्तार

20 साल पुराने मामले में स्थाई वारंटी गिरफ्तार


Deoli News 12 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय देवली द्वारा जारी स्थाई गिरफ्तारी वारंट की पालना करते हुए पुलिस टीम ने वांछित आरोपी अब्दुल अजीज को गिरफ्तार कर लिया है।

यह कार्रवाई एफआईआर संख्या 119/2006 और कोर्ट केस नंबर 142/2011 से संबंधित प्रकरण में की गई है। पकड़ा गया आरोपी अब्दुल अजीज पुत्र अब्दुल हमीद मेवाती मुसलमान, मूल रूप से कोटड़ी फकीरों की मस्जिद के पीछे, थाना गुमानपुरा (कोटा) का निवासी है, जो वर्तमान में 3F16 छतरपुरा तालाब, थाना विज्ञान नगर (कोटा) में रह रहा था। न्यायालय के आदेशों की पालना में गठित टीम में कांस्टेबल राजाराम, सीताराम और कांस्टेबल मनराज शामिल रहे, जिन्होंने वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया सुनिश्चित की। आरोपी पिछले कई सालों से न्यायालय पेशी से फरार चल रहा था।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d