Wednesday, April 15, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsराजस्थान सरकार लिखी हुई गाड़ी में आए हमलावर, सो रहे व्यक्ति पर...

राजस्थान सरकार लिखी हुई गाड़ी में आए हमलावर, सो रहे व्यक्ति पर जानलेवा हमला

पुलिस ने किया मामला दर्ज


Deoli News 4 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना पुलिस ने होटल में सो रहे एक व्यक्ति पर लाठियों से जानलेवा हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

मामले को लेकर भोजाराम पुत्र रामदेव गुर्जर निवासी हनुमान नगर ने शिकायत दर्ज कराई है। दर्ज शिकायत के अनुसार मंदिर निर्माण के संकल्प को लेकर पीड़ित भोजाराम गत 23 मार्च की रात को दिव्या होटल हाईवे पर सो रहा था। रात करीब 11 से 11:30 बजे के बीच भागीरथ गुर्जर पुत्र नाथूलाल गुर्जर निवासी कुचलवाड़ा कलां ने अपने अन्य साथियों के साथ अचानक कमरे में घुसकर सो रहे भोजाराम पर लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में पीड़ित के बाएं हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। शोर सुनकर होटल कर्मचारी भगवान सिंह राजपूत बचाव के लिए आए, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की।

पीड़ित ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी कई बार जानलेवा हमला कर चुके हैं और रसूखदार होने के कारण उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही थी। घटना के बाद आरोपी राजस्थान सरकार लिखी हुई एक मेजर गाड़ी में बैठकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच मुख्य आरक्षी शंकर लाल को सौंपी गई है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है और हमले के पीछे के पुराने विवादों की पड़ताल कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d