Jahazpur News 29 मई (आज़ाद नेब) नोतपा कि प्रचंड गर्मी एवं हीटवेव को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है। बुधवार को स्वास्थ्यकर्मियों ने नरेगा की 237 नरेगा साइटों पर जाकर नरेगाकर्मियों को 11 हजार ओआरएस के पैकेट वितरित किए।
ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक जाट ने बताया कि जिला प्रभारी सचिव डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देशों की पालना में प्रचंड गर्मी एवं हीटवेव को देखते हुए ब्लॉक की 46 ग्राम पंचायतों में चल रहे नरेगा कार्यों की साइट पर जाकर स्वास्थ्यकर्मियों ने नरेगा योजना में कार्य कर रहे श्रमिकों को ओआरएस पैकेट वितरित किए गए। दरअसल इस मौसम में लोगों को डीहाइड्रेशन सहित कई तरह के रोगों से दो-चार होना पड़ता है। ऐसे में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने नरेगा योजना में कार्यरत लोगों को ओरल रिहाइड्रेशन साल्ट (ओआरएस) के पैकेट का वितरण किया गया। पूरे ब्लॉक में 237 नरेगा साइट पर 11091 पैकेट्स वितरित किए गए। ओआरएस पैकेट्स वितरण के दौरान सीएचओ, एएनएम, आशा सुपरवाइजर, आशा सहयोगिनी मौजूद थे।



