Deoli News 21 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कुंचलवाड़ा कलां और हनुमान नगर क्षेत्र के लोगों के लिए विकास की नई राह खुली है। विधायक गोपीचंद मीना के नेतृत्व में डीएमएफटी फंड से स्वीकृत साढ़े तीन करोड़ रुपए की लागत वाली सीसी रोड के निर्माण कार्य का मंगलवार को विधि-विधान से शुरू किया गया।

पूर्व इकाई अध्यक्ष रामदेव रेगर ने नारियल फोड़कर और पूजा-अर्चना कर कार्य का आगाज किया, जिसके बाद ग्रामीणों के बीच गुड़-लड्डू बांटकर खुशी मनाई गई। देवली भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रामसिंह शक्तावत ने इस मौके पर क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि सावलिया सेठ के मंदिर निर्माण के साथ ही अब हनुमान नगर का कायाकल्प और नवनिर्माण होगा। इस दौरान अंशु साहू, भानु सिंह सहित कई पार्टी पदाधिकारी और ग्रामीण उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि इन कार्यों का शिलान्यास पूर्व में हो चुका था, जिसके तहत अब धरातल पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।



