Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk'श्री हनुमंत कथा', की तैयारियां, कल से होगी शुरूआत

‘श्री हनुमंत कथा’, की तैयारियां, कल से होगी शुरूआत


Deoli News 21 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका क्षेत्र के देवली गाँव के गढ़ के चौक में 22 अप्रैल से भक्ति और अध्यात्म की बयार बहने वाली है।

दरअसल दिवंगत पृथ्वीराज सिंह शक्तावत की पुण्य स्मृति में ‘श्री हनुमंत कथा’ का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 22 से शुरू होकर 24 तक चलेगा। कथा के दौरान श्रद्धालुओं को कथावाचक अकिंचन के सानिध्य में हनुमंत चरित्र और कथा रस श्रवण करने का अवसर मिलेगा। कथा का समय प्रतिदिन सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। कथा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उपयुक्त बैठक व्यवस्था, पेयजल और पांडाल बनाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d