Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeविधानसभा चुनाव 2023मानव श्रृंखला बनाई, पीले चावल बांटे, गीत गाए

मानव श्रृंखला बनाई, पीले चावल बांटे, गीत गाए

मतदान करने की गुजारिश

Deoli News 4 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली के खेल मैदान में निर्वाचक साक्षरता क्लब प्रभारी अर्पणा शर्मा के नेतृत्व में छात्र व छात्राओं ने आगामी विधानसभा चुनाव 25 नवंबर को मतदान के लिए मानव श्रृंखला बनाकर शहरवासियों को प्रेरित किया।

कार्यक्रम में शहर के नागरिक सहित स्थानीय विद्यालय का स्टाफ नोरतमल बलाई, राजबहादुर मीणा, मनीष चाष्टा, अरुणा चौधरी, सत्यप्रकाश माहेश्वरी, बलबीर सिंह मीणा आदि उपस्थित थे। दूनी में गीत, लघु नाटक , पीले चावल एवं निमंत्रण देकर मतदाताओं को जागरूक किया।। प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार ने बताया कि इस दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी की छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता गीत गाकर प्रेरित किया।

शिक्षकों द्वारा 25 नवंबर को वोट डालने के लिए विद्यार्थियों के माध्यम से निमंत्रण पत्र एवं पीले चावल अभिभावकों को भेजे गए। राजकीय प्राथमिक विद्यालय, दुर्गापुरा दूनी के छात्र-छात्रों द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए ललिता पारीक के निर्देशन में स्थानीय भाषा में रचित लघु नाटिका का मंचन भील बस्ती दूनी में किया गया। इस दौरान संस्था प्रधान आशा मीणा सहित लोगों ने निर्भीक होकर, बिना लोभ व लालच के मतदान करने का संकल्प लिया।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d