Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsमंदिर की सीढ़ी से महिला की चेन झपटने का प्रयास

मंदिर की सीढ़ी से महिला की चेन झपटने का प्रयास

चोटिल हुई महिला, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Deoli News 7 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर के समीप मंगलवार सुबह एक 65 वर्षीय महिला की सोने की चेन झपटने का प्रयास किया गया। यह वारदात उसे वक्त हुई, तब महिला मंदिर में प्रवेश ही कर रही थी।

हालांकि महिला ने तत्काल गले में पहनी हुई चैन पकड़ ली। इससे वारदात बच गई। जानकारी के अनुसार यह वारदात जनता कॉलोनी निवासी सोहन देवी पत्नी ताराचंद जैन के साथ हुई। दरअसल सोहन देवी मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे दिगंबर जैन मंदिर दर्शन करने आई। वह यहां मंदिर की सीढ़िया चढ़ ही रही थी, कि पीछे से किसी ने उसकी चैन झपटने का प्रयास किया। इस पर महिला ने तत्काल गले चैनल को पकड़ लिया। इसके चलते महिला असन्तुलित होकर सीढ़ी पर गिर गई।

पीड़िता के पति ताराचंद ने बताया कि गिरने से सोहन देवी के कोहनी पर चोट आई है। वही पीछे कोई दिखाई नहीं दिया। लेकिन बाद में सीसीटीवी देखने पर एक ब्लैक कैप पहने एक युवक चेन छीनने का प्रयास करता हुआ दिखा। वह यहां मोबाइल पर बात करता हुआ दिख रहा है। वही सफलता नहीं मिलने पर वह किस टॉकीज की ओर भाग छूटा। वह पैदल ही था। जिसके कंधे पर बैग भी लटका हुआ था। लेकिन महिला उठकर संभालती, तब तक बदमाश भाग चुका था। वारदात के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। नुकसान नहीं होने की वजह से पीड़िता की ओर से थाने में रिपोर्ट नहीं दी गई है। लेकिन अन्य महिलाओं को घर से बाहर व मंदिर आदि जाते वक्त सावधानी बरतनी होगी। 

सावधानी बरते महिलाएं

उल्लेखनीय की पिछले कई वर्षों में देवली में इस तरह की चैन छीनने की कई बार वारदात हो चुकी है। ऐसे में महिलाओं को सतर्क व जागरूक होकर वारदात से बचना होगा। इसके लिए महिलाओं को एकांत व गली इलाके में अकेले जाने से बचना चाहिए और यदि जाए तो आगे व पीछे से गुजरने वाले लोगों का ध्यान रखें। खासकर बाइक सवार का।

इसके अलावा इस तरह की वारदात होने पर महिलाएं 112 नंबर पर कॉल कर तत्काल सहायता भी प्राप्त कर सकती है। बता दे की पुलिस की 112 सेवा एंबुलेंस 108 की तरह है। फोन किए जाने पर यह कॉल सीधे जयपुर जाएगी। उसके बाद लोकेशन बताने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर मदद करेगी।

 

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d