Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeविधानसभा चुनाव 2023रंगोली बनाई तथा पीले चावल बाटकर मतदान की अपील की

रंगोली बनाई तथा पीले चावल बाटकर मतदान की अपील की


Deoli News 10 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर स्थित बस स्टैंड परिसर में शुक्रवार सुबह नगर पालिका व महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से रंगोली सजाकर मतदान करने की अपील की गई।

इस दौरान बसों में यात्रियों को पीले चावल बांटकर मतदान करने का संदेश दिया गया। दरअसल 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी विभागों द्वारा गांव-गांव, ढाणी व कस्बा तहसील मुख्यालय नगर पालिका मुख्यालय में मतदान के प्रति जागरूक करने को लिए प्रयास किया जा रहे हैं। शनिवार को महिला बाल विकास विभाग की ओर से देवली बस स्टैंड पर रंगोली सजाई गई।

इस मौके पर बस स्टैंड से यात्रा कर रहे यात्रियों को पीले चावल बांटकर मतदान के प्रति जागरूक किया व उन्हें मतदान करने की अपील की। यहां महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी ॠचा भाटी, अधिशासी अधिकारी छगनलाल यादव, महिला पर्यवेक्षक संतोष राठौड़, इंदु रानी बैरवा, देवली शहर की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं, सहायिकाएं व नगर पालिका कार्मिक उपस्थित थे।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d