Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeWeather alertतीन दिन सर्द, लेकिन मतदान के दिन राहत की उम्मीद!

तीन दिन सर्द, लेकिन मतदान के दिन राहत की उम्मीद!

(मौसम पूर्वानुमान)

Deoli News 21 नवम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है वैसे-वैसे अगले दो दिन सर्द साबित होने वाले दिख रहे है।

मौसमी पूर्व अनुमान है कि 25 नवम्बर को राज्य में मतदान होगा। उस दिन थोड़ी राहत की उम्मीद जताई जा रही है। इस दिन मौसम साफ रहने की उम्मीद भी है। पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार 22 नवम्बर को दिन का अधिकतम तापमान 28 तक रहने की उम्मीद है। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक रहने का अनुमान है। इसी तरह 23 नवम्बर को दिन के तापमान में ज्यादा फर्क नही पड़ेगा। लेकिन रात का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री व 24 नवम्बर को भी इसी तरह दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रह सकता है।

मतदान दिवस 25 नवम्बर को जरूर राहत मिल सकती है। अनुमान के मुताबिक इस दिन दिन का अधिकतम तापमान घटकर 27 डिग्री तो रात का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रह सकता है।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d