Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeविधानसभा चुनाव 2023मतदान केन्द्रों से 200 मीटर की दूरी निर्धारित की

मतदान केन्द्रों से 200 मीटर की दूरी निर्धारित की


Deoli News 22 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आगामी 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व बुधवार को शहर के मतदान केन्द्रों से 200 मीटर की दूरी तय की गई है।


यह दूरी पार्टी प्रत्याशियों की लगने वाली टेबलों के लिए की गई है। उल्लेखनीय है कि हर बार मतदान केन्द्रों के बाहर पार्टी प्रत्याशी अपनी टेबल लगाते हैं। इन टेबल पर लोगों को मतदाता पर्ची के अलावा जानकारी दी जाती है। लेकिन इस बार मतदान केन्द्रों से 200 मीटर की दूरी पर पार्टी प्रत्याशी अपनी टेबल लगा सकेंगे, जो काफी दूर होगी। इसे लेकर नगर पालिका कर्मचारियों ने 200 मीटर दूरी का चिन्ह निर्धारित किया है। सहायक रिटर्निग अधिकारी कार्यालय की सूचना के मुताबिक 200 मीटर की दूरी का सभी प्रत्याशियों को अनिवार्य रूप से पालन करना होगा।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d