Deoli News 19 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) तालुका विधिक सेवा समिति देवली के अध्यक्ष एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट संयोगिता गहलोत के निर्देश पर सोमवार को विधिक जागरूकता कार्यक्रम हुआ।
इसकी अनुपालना में पैनल लॉयर अनिल कुमार भूरेठा ने लोगों को बाल विवाह एक अपराध, बाल नशा मुक्ति रोकथाम,पीड़ित प्रतिकर स्कीम की योजना की जानकारी दी। वहीं उपस्थित व्यक्तियों को उनके कानूनी अधिकार के बारे में जागृत किया। उन्होंने नालसा योजना 2015 का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। यहां कानूनी जानकारी युक्त पम्पलेट वितरित किए।


