राम के भरोसे श्रीराम की डगर
Deoli News 19 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भीलवाड़ा जिले के गंगापुर स्थित गांव से अयोध्या के लिए पैदल निकल रामभक्त का मंगलवार को शहर के जहाजपुर चुंगी नाका पर स्वागत किया गया।
तेजेंद्र पारीक ने बताया कि यह रामभक्त गंगापुर के समीप स्थित सोनियार गांव के निवासी है, जो गत 15 दिसंबर को अपने गांव से अयोध्या के लिए पैदल ही रवाना हुए थे। उन्होंने बताया कि रामभक्त राजेश प्रतिदिन 35 किलोमीटर का पैदल सफर तय कर रहे हैं। वही उनके भोजन व विश्राम की व्यवस्था आगे से आगे रामभक्तों द्वारा की जा रही है।राम भक्त राजेश के पास केवल एक बैग है। जिसमें कपड़े आदि जरूरी सामान है। इसके अलावा वह भगवान राम के भरोसे ही ध्वज लेकर अयोध्या जा रहे। देवली पहुंचने पर जहाजपुर चुंगी नाका पर स्थानीय लोगों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उनकी यात्रा की सफलता की कामना की। रामभक्त राजेश ने बताया कि उनकी ख्वाहिश थी कि जिस दिन भगवान राम का मंदिर बनेगा, वे पैदल अयोध्या पहुंचेंगे।



