Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsदूनी में मिड टर्म परीक्षा शुरू, देवली में स्वयंसेवकों को शपथ दिलाई

दूनी में मिड टर्म परीक्षा शुरू, देवली में स्वयंसेवकों को शपथ दिलाई


Deoli News 19 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय कन्या महाविद्यालय दूनी में आंतरिक मूल्यांकन के लिए महाविद्यालय स्तर पर मिड-टर्म परीक्षा शुरू हो चुकी है।

प्राचार्य गजेन्द्र सिंह मीणा ने बताया कि मंगलवार को हिंदी साहित्य एवं राजनीतिक विज्ञान की परीक्षा का आयोजन हुआ। इसमें लिखित एवं मौखिक परीक्षा ली गई तथा छात्राओं द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट भी जमा किए गए। बुधवार को भूगोल एवं इतिहास की परीक्षा होगी। प्रथम बार आयोजित की जा रही इस मिड टर्म परीक्षा में छात्राओं ने अच्छा उत्साह है तथा छात्राओं की उपस्थिति बहुत अच्छी रही। इसी तरह राजकीय महाविद्यालय देवली में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम वृत्तीय इकाई के संयुक्त तत्वाधान में प्राचार्य प्रोफेसर पूरणमल वर्मा ने एनएसएस के सभी स्वयंसेवकों को “हमारा संकल्प विकसित भारत” की शपथ दिलाई।

इस मौके पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रमेशचंद मीणा, निकिता वर्मा, संकाय सदस्य ज्योति गुप्ता, डॉ. राजेंद्र वर्मा, सांवरमल कुमावत, निकिता मंगल, प्रियंका जैन समेत मौजूद थे।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d