Deoli News 22 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय थाना पुलिस ने एक तलाकशुदा 23 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में शुक्रवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई उपनिरीक्षक राजेश तिवाड़ी ने की। मामले में पुलिस ने शिवम उर्फ शिवा रेगर निवास शिव कॉलोनी कुचलवाड़ा रोड थाना हनुमान नगर को गिरफ्तार किया है। जिस पर उक्त पीड़िता ने गत 19 नवंबर को जरिए इश्तगासे दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। विवाहित तलाकशुदा है, जिसने आरोप लगाया कि अभियुक्त शिवम उसे अपने साथ ले गया तथा तीन चार माह तक दुष्कर्म किया। यह सब उसने शादी के झांसे में किया।



