Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsघने कोहरे में फिर हुई सड़क दुर्घटना...

घने कोहरे में फिर हुई सड़क दुर्घटना…


Deoli News 26 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर सहित आसपास के क्षेत्र में मंगलवार सुबह लगातार तीसरे दिन फिर घना कोहरा छाया। इसकी वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग पनवाड़ मोड़ के करीब दो बड़े वाहनों में परस्पर टक्कर हो गई।

हालांकि उक्त हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस ने बताया कि सूचना पर सहायक उपनिरीक्षक दिलीप सिंह मौके पर पहुंचे। दिलीप सिंह ने बताया कि यह हादसा सुबह 7 बजे करीब हुआ। दरअसल कोटा से जयपुर की ओर जा रही आरएसआरटीसी की डीलक्स बस की टक्कर पनवाड़ मोड पर एक टैंकर से हो गई। डीलक्स बस जयपुर की ओर जा रही थी। वही टैंकर सड़क किनारे होटल पर खड़ा था। इस दरमियान टैंकर अपने गंतव्य के लिए जैसे ही राजमार्ग पर चढ़ा तो पीछे से आई डीलक्स बस से उसकी साइड से टक्कर होगी। उक्त दुर्घटना में बस के आगे का मुख्य शीशा व साइड ग्लास टूट गया। वहीं टैंकर को भी नुकसान हुआ है। दोनों वाहन चालकों के बीच इसे लेकर विवाद हो गया। डीलक्स बस चालक कांच की क्षतिपूर्ति के लिए एक लाख रुपए की मांग करने लगा। इसे लेकर विवाद और बढ़ गया पुलिस ने समझाईश कोशिश की।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d