Deoli News 6 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर व आसपास में शनिवार सुबह एक बार फिर घना कोहरा छाया। वही बर्फीली गलन के चलते लोगों को कड़ाके की सर्दी का एहसास हुआ, जो असहनीय ठंड थी।
इस दरमियान सुबह 6 बजे का तापमान करीब 7 डिग्री के आसपास रहा। वहीं सुबह 8 का तापमान 8 डिग्री रिकार्ड किया गया। इसी तरह सुबह 10 बजे का तापमान 10 डिग्री रहा। कोहरे की वजह से सुबह की वक्त सड़के सुनसान रही। यहां से निकलने वाले वाहन चालक लाइट जलाकर गुजरे। वही कड़ाके की ठंड ने लोगों को घर में दूबके रहने के लिए मजबूर कर दिया। छतो पर रखी टंकियां का पानी बर्फीला हो गया। ठंडे पानी से हाथ धोने के बाद उंगलियों में सूजन आ रही है या फिर हाथ सुन्न हो रहा है। राजमार्ग पर कोहरा ज्यादा छाया। यहां से गुजरने वाली बसें व कारे काफी धीमी रफ्तार से गुजरी। उल्लेखनीय है कि पिछले दो सप्ताह से शहर सहित आसपास में व प्रदेश में सर्दी परवान पर है। इसे देखते हुए जिला कलक्टर ने कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों की 10 जनवरी तक छुट्टी कर दी है।
हालांकि अन्य जिलों में यह अवकाश 15 जनवरी तक का किया गया है। लेकिन निदेशक माध्यमिक शिक्षा के अनुसार जिला कलक्टर अवकाश को बढ़ाने के लिए अधिकृत है। ऐसे में जरूरत महसूस होने पर टोंक कलक्टर अवकाश बढ़ा सकेंगे।


