Deoli News 7 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जन सेवा समिति देवली व जीवन रेखा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को नि:शुल्क चिकित्सा व परामर्श शिविर आयोजित हुआ।
यह शिविर सुबह 10.30 से 3 बजे तक श्रीमहावीर दिगम्बर जैन ट्रस्ट धर्मशाला देवली मे आयोजित किया गया है। समिति अध्यक्ष घीसालाल टैलर, महामंत्री महावीर कुमार जैन, पूर्व समिति अध्यक्ष नवल किशोर मंगल, राजेन्द्र कुमार जिन्दल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष पूजा कर चिकित्सा शिविर की शुरुआत की। समिति महामंत्री और कन्हैयालाल लुनीवाल ने बताया कि चिकित्सा शिविर में 105 रोगियों की जांच कर परामर्श दिया गया है। शिविर में डॉ. कौशल गोयल यूरोलॉजी विशेषज्ञ ने 25 रोगियों की, डॉ. देवेन्द्र माथुर फिजिशियन ने 26 रोगियों की जांच कर परामर्श दिया है। शिविर में महामंत्री महावीर कुमार जैन के द्वारा अध्यक्ष गोविंदराम बाकलीवाल, महावीर प्रसाद गोधा, राजकुमार जैन का आभार प्रकट किया गया है।
शिविर में समिति के शिवजीराम प्रतिहार, सत्यनारायण गोयल, प्रहलाद शर्मा, सुरेन्द्र सिंह शक्तावत, रमेश त्रिपाठी, राजेन्द्र कुमार शर्मा, नाथूलाल वैष्णव ,बाबूलाल जैन आदि ने सेवाएं दी।


