Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeधर्म कर्मसालिगराम भगवान को प्राण प्रतिष्ठा का दिया निमंत्रण

सालिगराम भगवान को प्राण प्रतिष्ठा का दिया निमंत्रण


Deoli News 7 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर हिंदू स्वयंसेवकों द्वारा अक्षत वितरण किए जा रहे हैं।

अमरवासी गांव में पं दुर्गा शंकर शास्त्री के सानिध्य में ग्रामीणों ने ठाकुर जी के मंदिर में सालिगराम भगवान को अक्षत भेंटकर अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का निमंत्रण दिया। अक्षत वितरण करने निकली टोली का अमरवासी में भव्य स्वागत किया तथा पुजारी पुरूषोत्तम सहित ग्रामवासियों ने पुष्प वर्षा की। वहीं हिंदू स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर अक्षत व रामजी का चित्र देकर 22 जनवरी को अपने-अपने घरों में सजावट करते हुए दीपक जलाने एवं भगवा पताका फहराने का आव्हान किया।

इस दौरान जसराज सिंह, धर्मेंद्र लुहार, जगराज सिंह, रतन सुवालका, हीरालाल जाट, लोकेश काबरा, महेंद्र तिवारी, गजेन्द्र जाट, गोविंद काबरा, रमेश शर्मा सहित कई कार्यकर्ता थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d