Deoli News 16 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अयोध्या के भगवान श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर देवली शहर की भांति ग्रामीण क्षेत्रों में भी महोत्सव की धूम है।
ग्रामीण गांव-गांव, घर-घर जाकर लोगों को पूजित अक्षत व श्री राममंदिर पत्रक वितरण कर रहे हैं। रामभक्त हर घर जाकर लोगों को 22 जनवरी के भव्य कार्यक्रम की जानकारी दे रहे है। रामथला में सोमवार को कई घरों में अक्षत वितरण किया गया। कार्यक्रम संयोजक तुलसीराम कुमावत व भंवर लाल लुहार ने बताया कि 22 जनवरी महोत्सव को लेकर रात्रि जागरण, सुबह शोभायात्रा तथा दोपहर को धर्म सभा का लाइव प्रसारण किया जाएगा। वहीं शाम को ग्रामीणों की ओर से सहभोज का कार्यक्रम किया गया है। इसके अलावा रात्रि को दीपक जलाकर खुशी दीपावली की भांति खुशी मनाई जाएगी।



