Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomePublic Voiceपूर्व में बनी सड़क की माप का ही सीसी निर्माण कराए, ज्ञापन...

पूर्व में बनी सड़क की माप का ही सीसी निर्माण कराए, ज्ञापन सौपा


Deoli News 20 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) गावड़ी में मुख्य मार्ग की सड़क पूर्व के माप की बनाने की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी देवली को ज्ञापन सौपा है।

ज्ञापन में बताया कि सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से मौजूदा समय में अंबापुरा कॉलोनी (दौलता मोड़) से लेकर बीसलपुर तक डामरीकृत सड़क तथा आबादी क्षेत्र में सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन उक्त सीसी निर्माण बिना खुदाए कराया जा रहा है। इस सड़क पर ही करीब 10 इंच तक नव निर्माण किया जा रहा है। ऐसे में सड़क के दोनों ओर बने मकान की ऊंचाई नीचे हो रही है। ऐसी स्थिति में बारिश के दौरान सड़क का पानी घरों में जाएगा। वहीं सड़क के एक ओर पहाड़ है। बारिश के दौरान बरसाती पानी भी पहाड़ से बहकर सड़क व आबादी की ओर आता है। लिहाजा ऐसी स्थिति में ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ेगी। ग्रामीणों ने पूर्व में बनी सड़क की माप का ही निर्माण कराया जाने की मांग की है।

ज्ञापन सौपने में भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के देहात अध्यक्ष लालाराम गुर्जर, एडवोकेट रामलक्ष्मण गुर्जर, कालूराम सैनी, धर्मराज, जगन्नाथ, जीएसएस उपाध्यक्ष रामेश्वर गुर्जर, पूर्व सरपंच हंसराज गुर्जर, रामदेव, बंटी, महावीर वैष्णव समेत ग्रामीण शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d