Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationशिक्षा मंत्री दिलावर को शिक्षकों व कर्मचारियों ने सौपा ज्ञापन

शिक्षा मंत्री दिलावर को शिक्षकों व कर्मचारियों ने सौपा ज्ञापन


Deoli News 2 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान प्राथमिक माध्यमिक शिक्षक संघ एवं अखिल राज्य कर्मचारी महासंघ (एकिकृत) ने शनिवार को शिक्षा मंत्री से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की तथा ज्ञापन सौपा।

दरअसल शिक्षा मंत्री दिलावर, पूर्व कृषि मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुलाल सैनी के आवा स्थित घर आए। जिन्होंने सैनी की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया। इस दौरान उन्हें राजस्थान प्राथमिक माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री प्रमोद स्वर्णकार के नेतृत्व में कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। करीब 15 मिनट विभिन्न शैक्षिक मुद्दों पर सकारात्मक वार्ता की गई। शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने वार्ता में पुरानी पेंशन योजना को लागू करने में आ रही अड़चनों को दूर करने, एनपीएस का पैसा कर्मचारियों के जीपीएफ अकाउंट में ट्रांसफर करवाने, बोर्ड परीक्षा सत्रांक पर शिक्षकों पर कार्यवाही के आदेश को प्रत्याहारित करने, शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखने, शिक्षा विभाग में बैठे भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्ब5 करने, शिक्षकों के खाली चल रहे करीब 30 हजार पदों को नियमित डीसी एवं नई भर्ती के माध्यम से भरने, पिछली सरकार में 3 साल से लम्बित डीपीसी कर शिक्षकों की पदोन्नतियां बहाल करने सहित विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक वार्ता की।

वार्ता में शिक्षक संघ टोंक जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह नरूका, ओमप्रकाश स्वर्णकार, कन्हैया लाल चौहान सहित संगठन के विभिन्न कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d