Deoli News 2 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस सर्कल देवली की दूनी थाना पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई कर बजरी से भर दो डंपर जब्त किए है तथा इनमें एक चालक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस उपाधीक्षक सुरेश कुमार के अनुसार थाना प्रभारी सरवर खान के सुपरविजन में दो अलग-अलग गटित टीमों ने कार्रवाई कर बजरी के दो डंपर जब्त किए है। इनमें एक डंपर का चालक पुलिस को देखकर खेतों में भाग गया। जबकि दूसरे डंपर चालक गणेश पुत्र श्योजीनाथ निवासी कवरावास थाना टोडारायसिंह, जिला केकड़ी को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय के 100 दिवसीय कार्य योजना के तहत की गई।


