Deoli News 9 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के कल्याणपुरा निवासी शांति देवी व जगदीश प्रसाद तिवाड़ी के पुत्र व पत्रकार दिवंगत घनश्याम गौतम की पुण्य स्मृति में नवरात्र के पहले दिन जल मंदिर प्याऊ की शुरुआत की गई।
पत्रकार के गौतम के पुत्र अमित ने बताया कि प्याऊ शुरू करने को लेकर उनकी मां सुनीता मिश्रा ने उन्हें प्रेरणा दी। यह प्याऊ बस स्टैंड परिसर स्थित गौतम मंदिर के बाहर शुरू की गई। उन्होंने कहा कि प्याऊ शुरू करने से क्षेत्र के लोगों को ठंडा पानी मिल सकेगा। इस दौरान भाई सत्यनारायण, तुलसीराम, अनिरुद्ध, पुत्र अमित, सीमा, सुमित गौतम, प्रिया, ज्योति, अनिल गौतम, समेत परिजन मौजूद थे।



