Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsअनियंत्रित कार विद्युत पोल से टकराई, चालक की मौत

अनियंत्रित कार विद्युत पोल से टकराई, चालक की मौत


Deoli News 18. अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के लुहारी गांव में एक कार स्टेरिंग फेल होने से अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई, जिससे चालक बेहोश हो गया।

बेहोश व्यक्ति को देवली चिकित्सालय लेकर आने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि सुनील कुमार मीणा पुत्र केसर लाल मीणा निवासी सावंतगढ़ ने रिपोर्ट दी है कि उसके ससुर रामराज पिता रामनारायण मीणा कार लेकर लुहारी कला गांव जा रहे थे। इसी दौरान कार का स्टेरिंग फेल हो गया तथा अनियंत्रित कार सामने विद्युत पोल से जाकर टकरा गई, जिससे उनके ससुर घायल हो गए। इलाज के लिए जब देवली चिकित्सालय लेकर आए तो चिकित्सकों ने रामराज को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d