Deoli News 14 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली ने सोमवार को सीबीएसई 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी किए है।
प्रधानाचार्य नरेश कुमार मीणा ने बताया कि इस परिणाम में मॉडल विद्यालय देवली ने गत सत्र से अपेक्षित परीक्षा परिणाम दिया है। कक्षा 10 के नतीजों में प्रतिभा वर्मा 93.80 फीसदी, परवीन बानो ने 93.80 फीसदी व आर्यन मीणा ने 91.4 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। इसी तरह 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में कुमकुम मीणा 91.20 प्रतिशत अंक स्कोर किए हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि सोमवार को बोर्ड परीक्षा परिणाम आने के बाद मंगलवार को शिक्षकों ने इन बच्चों समेत अन्य विद्यार्थियों का तिलक व माल्यार्पण करके अभिनंदन किया, हौसला अफजाई की



