Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeWeather alertनौतपा में सूरज 9 दिनों तक उगलेंगे आग, 25 से होगी शुरुआत

नौतपा में सूरज 9 दिनों तक उगलेंगे आग, 25 से होगी शुरुआत


Deoli News 19 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में इन दोनों गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। वहीं मई के 9 दिन तापमान सबसे अधिक होगा और इस अवधि को ज्‍योतिष में नौतपा कहा गया है। नौतपा से पहले रविवार को भी समूचा शहर गर्मी से तप गया।

नौतपा की शुरुआत इस बार 25 मई को होगी और सूर्य व पृथ्‍वी के बीच की दूरी इस वक्‍त सबसे कम होगी। जब सूर्य आग उगलना शुरू करेंगे। नौतपा 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक चलेगा। सूर्य 25 मई को सुबह को 3 बजकर 16 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 2 जून को 7 जून को सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में जाएंगे। शुरू के 9 दिन सबसे भीषण गर्मी होने की वजह से इसे नौतपा कहते हैं। इन 9 दिन को सबसे ज्‍यादा भीषण गर्मी पड़ेगी। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल जेठ मास की शुरुआत में नौतपा शुरू होता है। यूं तो नौतपा 15 दिनों का होता है, लेकिन शुरू के 9 दिन सबसे अधिक गर्मी पड़ती हैं। वैज्ञानिक दृष्टिकोण इसका यह है कि मई के आखिरी सप्‍ताह में सूर्य और पृथ्‍वी के बीच की दूरी सबसे कम हो जाती है।

सूर्य की किरणें इन दिनों सीधे धरती पर पड़ती है, लिहाजा गर्मी इन दिनों में सबसे अधिक होती है। नौतपा में सूर्य देव की पूजा करने का विधान हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d