Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsधाकड़ समाज का विवाह सम्मेलन, 51 जोड़े बनें जीवन साथी

धाकड़ समाज का विवाह सम्मेलन, 51 जोड़े बनें जीवन साथी

जलदाय व ऊर्जा मंत्री ने नव दंपतियों को दिया आशीर्वाद


Deoli News 23 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र की गांवड़ी पंचायत के कल्याणपुरा गांव में गुरुवार को धाकड़ समाज 60 गांव ढूंढाड़ का सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न हुआ। उक्त सम्मेलन में समाज के 51 जोड़े जीवनभर के हमसफ़र बने।

इस मौके पर दूल्हा-दुल्हन की शोभायात्रा निकाली। वहीं एक दूसरे का साथ निभाने की कस्मे खाई। सामूहिक विवाह सम्मेलन में जल संसाधन मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने शामिल हुए। जिन्होंने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन से समाज में एकता बढ़ने के साथ ही फिजूलखर्ची पर रोक लगती है। कार्यक्रम में उर्जा मंत्री हीरा लाल नागर भी थे। जिन्होंने धाकड़ समाज को शुरू से कठोर परिश्रम करने व लोगों का अन्नदाता बताया है। वही सामुहिक विवाह सम्मेलन से दहेज प्रथा व बाल विवाह पर लगाम लगना बताया है। बताया गया कि समाज का यह 14 वां सामूहिक विवाह सम्मेलन है।

सम्मेलन में हजारों की संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। जिन्होंने झूलें चकरी के साथ परिसर में लगी दुकानों पर चाट पकोड़ी का लुत्फ उठाया। विशाल सामूहिक विवाह सम्मेलन में मेले सा आयोजन रहा। कार्यक्रम में कच्ची घोड़ी नृत्य आकर्षण का केंद्र रही। ढोल व घोड़ी नृत्य से वर वधु को वरमाला मंच तक ले जाया गया। इसके बाद बारी-बारी से नव दंपतियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। समिति की ओर से भीषण गर्मी से बचाव के लिए फागिंग सिस्टम भी लगाया गया। कार्यक्रम में सम्मेलन अध्यक्ष हंसराज धाकड़, ढूंढाड़ अध्यक्ष रतन धाकड़ समेत समाज के सैकड़ो लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d