Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomePublic Voiceजलदाय मंत्री के समक्ष लगाई पेयजल की गुहार

जलदाय मंत्री के समक्ष लगाई पेयजल की गुहार

20 सदस्य प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात


Deoli News 2 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर रोड देवली स्थित शिव नगर कॉलोनीवासियों ने पेयजल समेत समस्याआ को लेकर जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी को ज्ञापन सौपा।कॉलोनीवासियों ने बताया कि उक्त कॉलोनी गत 14 वर्ष पुरानी है।

कॉलोनी में वर्तमान में 250 से 300 आवासीय मकान हैं। वहीं और कई मकान वर्तमान में भी निर्माणाधीन है। कॉलोनी में इतनी बड़ी जनसंख्या होने के बावजूद भी पेयजल के लिए कोई स्थाई कनेक्शन नहीं हैं। उक्त कॉलोनी नगर पालिका के पैराफेरी क्षेत्र में होने से स्थानीय प्रशासन ध्यान नहीं देता है। जिसके चलते कॉलोनीवासी पेयजल की समस्या से परेशान है। इसके आलावा कॉलोनी में तीनो मुख्य लिंक रोड भी पक्के नहीं है।

उक्त दोनों समस्याओं को लेकर 20 सदस्य प्रतिनिधिमंडल ने जलदाय मंत्री से मिलकर ज्ञापन दिया। इस पर पीएचईडी मंत्री ने तत्काल उच्चाधिकारियों से बात कर कॉलोनी को देवली के 10.50 करोड़ के प्रोजेक्ट में सम्मिलित करते हुए प्रपोजल बनाकर भेजने के निर्देश दिए। इससे पहले प्रतिनिधि मंडल ने पीएचईडी मंत्री चौधरी को एक गुलदस्ता, भगवान भोलेनाथ की तस्वीर भेंट की एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d