Deoli News 12 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राज्य सरकार के निर्देश अनुसार प्रत्येक माह के दूसरे गुरुवार को आयोजित होने वाली उपखंड स्तरीय जनसुनवाई 13 जून को देवली में आयोजित होगी।
उपखंड अधिकारी कार्यालय की सूचना के मुताबिक यह जनसुनवाई गुरुवार सुबह 11 बजे भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र देवली में जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की मौजूदगी में होगी। इसमें सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। आमजन अपनी परिवेदना जिला कलक्टर के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। इससे पहले बुधवार रात डाबर कला गांव में जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल है। जिसमें भी लोग अपनी समस्या रख सकते हैं।


