Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsनिर्जला एकादशी पर राहगीरों को शरबत पिलाया

निर्जला एकादशी पर राहगीरों को शरबत पिलाया


Deoli News 17 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) निर्जला एकादशी के मौके पर देवली में सोमवार को श्री अरिहंत सेवा संस्था की ओर से लोगों को शरबत पिलाया गया।

यह शरबत का वितरण देवली सरकारी अस्पताल, चर्च रोड और बस स्टैण्ड में किया गया। इस दौरान ठंडे दूध से बने शरबत का वितरण किया गया। श्री अरिहंत सेवा संस्था के रोहित जैन ने बताया कि भीषण गर्मी में संस्था द्वारा मरीजों और राहगीरों को गर्मी से राहत देने के लिए ठंडा दूध शरबत वितरित किया गया। इस दौरान संस्था के राहुल शर्मा, नवीन जैन, प्रमोद शर्मा, नितेश गोयल, मुकेश जैन, विपुल मंगल, आशीष जैन का वितरण सहयोग रहा। इसी तरह सीआईएसएफ के बल सदस्यों ने भी एकादशी के मौके पर शहर के जयपुर रोड पर रिजर्व बटालियन के मुख्य द्वार के समीप शरबत का वितरण किया। बल सदस्यों ने लोगों को रोककर शरबत पिलाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d