Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessदेवली में नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कैंप रविवार को

देवली में नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कैंप रविवार को


Deoli News 2 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विशाल आई केयर ट्रस्ट व जिला अंधता निवारण समिति टोंक के तत्वाधान में आगामी 7 जुलाई को देवली नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कैम्प आयोजित होगा।

इस कैम्प में लैंस प्रत्यारोपण आपरेशन (बिना टाँके वाला) आयोजित होगा। यह शिविर सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक दशहरा मैदान के पास स्थित विशाल आई हॉस्पिटल देवली में होगा। उपचार के लिए आने वाले रोगियों को अपना पहचान पत्र, राशन कार्ड व मोबाइल नं साथ लाने होंगे। वहीं रोगियों के परिजनों को स्वयं के भोजन व रहने की व्यवस्था अपने स्तर पर करनी होगी। उल्लेखनीय है कि विशाल आई हॉस्पिटल में राजस्थान सरकार के कर्मचारी व पेंशनर्स के लिए कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध है। वहीं अब तक सैकड़ो मोतियाबिंद के रोगी नि:शुल्क ऑपरेशन की सुविधा का लाभ उठा चुके है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d