Deoli News 23 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत रूफ टॉप सोलर स्थापित करने के उद्देश्य से शिविर आयोजित किया जाएगा।
निगम के कनिष्ठ अभियंता चंद्रशेखर ने बताया कि बुधवार को सहायक अभियंता कार्यालय देवली 33/11केवी सबस्टेशन देवली गांव व गावड़ी में रेजिस्ट्रेशन के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। उक्त योजना में आवासीय परिसर में सोलर प्लांट स्थापित करने पर एक से 2 किलोवाट में 30 हजार रुपए प्रति किलोवाट, 2 से 3 किलोवाट में 18 हजार प्रति किलोवाट एवं 3 किलोवाट से अधिक में कुल 78 हजार की सब्सिडी देय होगी। सोलर प्लांट स्थापित करने के इच्छुक व्यक्ति शिविर में संपर्क कर जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।


