Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeJahazpur Newsसफाईकर्मी भर्ती में वाल्मीकी समाज के लिए प्राथमिकता की मांग

सफाईकर्मी भर्ती में वाल्मीकी समाज के लिए प्राथमिकता की मांग

  • समाज के लोगों ने ज्ञापन सौंपा

  • सफाईकार्मिकों की अनिश्चितकालीन हडताल

  • पालिका क्षेत्र में पनपी गंदगी


Jahazpur News 25 जुलाई (आज़ाद नेब) सफाई कर्मचारी भर्ती में वाल्मीकी समाज को प्राथमिकता दिए जाने की मांग को लेकर गुरुवार को पालिका सफाईकर्मियों ने सामुहिक अवकाश पर रहकर मांगे नहीं मानने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने की घोषणा की है।

वहीं उपखंड अधिकारी एवं ईओ को ज्ञापन सौंपा है।इससे पहले पालिका सफाईकर्मियों ने भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर नगर पालिका से एसडीएम कार्यालय तक रैली निकालकर उपखण्ड अधिकारी सुरेन्द्र बी पाटीदार व नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी राघव मीणा को ज्ञापन सौंपा। सफाईकर्मियों की हड़ताल के चलते पालिका क्षेत्र मे गन्दगी का अंबार लग रहा। जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष जीवण राम घारू ने बताया कि सफाई कर्मचारी की भर्ती प्रक्रिया में वाल्मीकि समाज के लोगो को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

इस मांग को लेकर अखिल भारतीय सफाई मजदुर जयपुर राजस्थान के समर्थन में सफाई मजदुर कांग्रेस नगर शाखा ने सामुहिक अवकाश व अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d